Tuesday, 31 October 2023

खेसारी लाल यादव, विजय यादव की फ़िल्म 'बोल राधा बोल' का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर जल्द होगा फिलमची भोजपुरी टीवी चैनल पर - Bhojpuri Today News

खेसारी लाल यादव, विजय यादव की फ़िल्म 'बोल राधा बोल' का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर जल्द होगा फिलमची भोजपुरी टीवी चैनल पर
ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव अभिनीत, फिल्म निर्माता व मार्केटिंग हेड विजय कुमार यादव निर्मित तथा निर्देशक पराग पाटिल निर्देशित सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म बोल राधा बोल का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर बहुत जल्द ही फिलमची भोजपुरी टीवी चैनल पर किया जाने वाला है, जिसकी जानकारी फिल्म निर्माता विजय यादव ने दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 19 सेकंड का वीडियो क्लिप फिलमची भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। जिसमें इस फिल्म की कुछ दिलचस्प झलकियां दिखाते हुए वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर बहुत जल्द होने की जानकारी दी गई है।

लिंकः https://youtu.be/iGFOxkEIbRo?si=2QJHKyhOlWx4cKJ0

बता दें कि नास्तिक से आस्तिक बनने की कथानक का बड़ा मार्मिक चित्रण इस फिल्म 'बोल राधा बोल' में किया गया है, जो फिल्म को सुपर डुपर हिट बनाता है यह फिल्म यूपी, बिहार, मुंबई गुजरात, झारखंड, पंजाब, कलकत्ता आदि जिस भी सिनेमा हॉल में रिलीज की गई, वहाँ दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया और सब ने फिल्म की भूरि भूरि सराहना की। इतना ही नहीं इस फिल्म को कई अवार्ड भी मिले हैं

स्क्रीन एंड स्टेज सिनेमा अवार्ड 2023 में भोजपुरी फिल्म बोल राधा बोल को अलग-अलग श्रेणी में पांच अवार्ड से नवाजा गया था। बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर खेसारी लाल यादव, बेस्ट मेल सिंगर खेसारी लाल यादव, बेस्ट कैमरामैन आर आर प्रिंस, बेस्ट कॉमेडियन के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। फिल्म के निर्माता विजय कुमार यादव इस उपलब्धि से बेहद ही खुश हैं। उन्होंने बतौर फिल्म निर्माता 1994 में भोजपुरी पहले सुपरस्टार कुणाल सिंह को लेकर फिल्म 'चल सखी दूल्हा देखीं' बनाया था। तब से अब तक वे आगे भी फिल्मों का निर्माण करने में सक्रिय हैं।

गौरतलब है कि वेब म्यूजिक प्रस्तुत और सांवरे फिल्म्स द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म 'बोल राधा बोल' के निर्माता विजय कुमार यादव हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा हैं।
फिल्म के को-प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव व श्रद्धा विजय यादव हैं। फ़िल्म में खेसारीलाल यादव और मेघा श्री के साथ नवोदित महिमा सिंह, अरुणा गिरी, विनोद मिश्रा, करन पांडेय, पप्पू यादव, सुबोध सेठ यादव, संजय वर्मा, महेश आचार्य, डॉ. यादवेन्द्र यादव, संजीव मिश्रा, अभय राय, नीलू तिवारी, मनीष चतुर्वेदी, बीना पांडेय, दीप्ति तिवारी, तुलसी राजपूत, हरिकेश सिंह (प्रधान-राजपुर), विवेक रावत, राजू मौर्य, रानी जायसवाल, कीर्ती तिवारी, नेहा, ममता पांडेय, चंदेश्वरी देवी, डॉ. गजेन्द्र त्रिपाठी और आर. नरेन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के लेखक मनोज के. कुशवाहा हैं। संगीतकार छोटे बाबा, कृष्णा बेदर्दी हैं।  गीतकार प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रेम प्रकाश सिंह व छोटू यादव हैं। छायांकन आर.आर. प्रिंस, संकलन दीपक जउल, राजेश शाह मारधाड़ दिलीप यादव, पार्श्व संगीत असलम सुरती, नृत्य कानू मुखर्जी, महेश आचार्य, कला राम बाबू ठाकुर का है। पोस्ट प्रोडक्शन दिव्य ज्योति डिजिटल ने किया है। ड्रेस डिजाईनर नानु फैशन (विद्या विष्णु) हैं। डी आई रोहित सिंह व अमन कुमार ने किया है। प्रोमो उमेश मिश्रा, एफ एक्स शिवम गुर्जर, ध्वनि मुद्रक अविनाश सिंह का है। प्रचारक समरजीत, रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव, कार्यकारी निर्माता अखिलेश राय, स्टिल्स पंकज सिंह हैं।

Friday, 27 October 2023

एवरेस्ट भोजपुरी ने रिलीज किया शुभी शर्मा, शिवानी सिंह, सुनील धारिया का गाना 'नेता से कम नइखे' - Bhojpuri Today News

एवरेस्ट भोजपुरी ने रिलीज किया शुभी शर्मा, शिवानी सिंह, सुनील धारिया का गाना 'नेता से कम नइखे'
शुभी शर्मा, शिवानी सिंह, सुनील धारिया का गाना 'नेता से कम नइखे' हुआ रिलीज एवेरेस्ट भोजपुरी पर

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस शुभी शर्मा के लाजवाब अदाकारी से भरा हुआ एवरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी धमाकेदार भोजपुरी सांग 'नेता से कम नइखे' ऑडियंस के बीच लेकर आई है। जिसे एवरेस्ट भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने को पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह अपनी सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। इस गाने की थीम बहुत प्यारी है और गाने का म्यूजिक बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। यह गाना हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में शुभी शर्मा को नेता टोपी पहने दिखाया गया है, फिर ट्रेडिशनल लुक में वह डांस करती दिख रही हैं। उनका डांस मूमेंट देखते ही बन रहा है। उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस करके सबका दिल जीत लिया है। गाने के वीडियो में कुर्ता पजामा पहने अट्रैक्टिव लुक में एक्टर सुनील धारिया को नेता के लुक में दिखाया गया है, जोकि वाकई किसी नेता से कम नहीं दिख रहे हैं। 

Link : https://youtu.be/K4zMeOKUq-c

इस गाने का पिक्चराइजेशन काफी रिच किया गया है। लोकेशन और ड्रेस पर भी काफी खर्च किया गया है, जोकि गाने में दिख रहा है। यह वीडियो सांग देखने और सुनने में बहुत ही मजेदार है। 
एवरेस्ट एंटरटेनमेंट प्रस्तुत धमाकेदार भोजपुरी सांग 'नेता से कम नइखे' की सिंगर शिवानी सिंह हैं। कलाकार शुभी शर्मा और सुनील धारिया हैं। गीतकार व संगीतकार रमेश रशिला हैं। वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया हैं। एसोसिएट डायरेक्टर अंकित मिश्रा, कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, डीओपी प्रतीक पाठक, नितीश राय, एडिटर प्रशांत सिंह, नरेन्द्र पाल हैं। 

Wednesday, 25 October 2023

एवरेस्ट भोजपुरी पर शुभी शर्मा, शिवानी सिंह, सुनील धारिया का गाना 'नेता से कम नइखे' का टीजर रिलीज, 27 अक्टूबर को फुल सांग होगा रिलीज - Bhojpuri Today News

एवरेस्ट भोजपुरी पर शुभी शर्मा, शिवानी सिंह, सुनील धारिया का गाना 'नेता से कम नइखे' का टीजर रिलीज, 27 अक्टूबर को फुल सांग होगा रिलीज
एवरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से धमाकेदार भोजपुरी सांग 'नेता से कम नइखे' आगामी 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। इससे पहले इस गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है। साथ कमिंग सून का अट्रैक्टिव पोस्टर भी ऑउट किया गया है। 26 सेकंड का गाने का टीजर एवरेस्ट भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने की थीम बहुत प्यारी है और गाने का म्यूजिक बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। यह गाना हर किसी को बहुत पसंद आने वाला है। इस टीजर में भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस शुभी शर्मा को नेता टोपी पहने दिखाया गया है, फिर ट्रेडिशनल लुक में वह डांस करती दिखती हैं। वहीं कुर्ता पजामा पहने अट्रैक्टिव लुक में एक्टर सुनील धारिया की एक झलक दिखाई गई है। इस गाने को पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह ने सुरीली आवाज में गाया है।
Link : https://youtu.be/g4Mwlns89hk?si=OleJvI3hizBcnpqp

एवरेस्ट एंटरटेनमेंट प्रस्तुत धमाकेदार भोजपुरी सांग 'नेता से कम नइखे' की सिंगर शिवानी सिंह हैं। कलाकार शुभी शर्मा और सुनील धारिया हैं। गीतकार व संगीतकार रमेश रशिला हैं। वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया हैं। एसोसिएट डायरेक्टर अंकित मिश्रा, कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, डीओपी प्रतीक पाठक, नितीश राय, एडिटर प्रशांत सिंह हैं।

एडीएम पॉवर और शुभी शर्मा का गाना 'एडीएम पॉवर हैं हम' का टीजर हुआ रिलीज रबजी म्यूजिक से - Bhojpuri Today News

एडीएम पॉवर और शुभी शर्मा का गाना 'एडीएम पॉवर हैं हम' का टीजर हुआ रिलीज रबजी म्यूजिक से
सिंगर प्रीतिराज की मधुर आवाज में गाया हुआ एक्टर एडीएम पॉवर और एक्ट्रेस शुभी शर्मा का 'एडीएम पॉवर हैं हम' का टीजर रबजी म्यूजिक ने रिलीज कर दिया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फुल सांग जल्द ही रिलीज होने वाला है। गाने के टीजर दिखाया में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस शुभी शर्मा को लेडी डॉन के रूप में नजर आ रही हैं तो वहीं एडीएम पॉवर आनन्द देव मिश्रा पुलिस कॉप के रोल में है। यह स्टोरी बेस फुल एक्शन मूड सांग है। यह टीजर तो बस एक झलक है, फुल सांग आना अभी बाकी है। यह गाना संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। 
Link : https://youtu.be/s5KiXoi8fqE?si=UFezwKogHun3_0G4

इस गाने वाले गाने के गीतकार संदीप, संगीतकार अनुज तिवारी हैं। इस गाने की रिकॉर्डिंग महाकाल स्टूडियो, मुंबई में किया गया है। स्टोरी एडीएम पॉवर ने लिखा है। एडिटर विनोद चौरसिया, वीडियो निर्देशक संजय आर निषाद हैं। इस गाने के प्रोड्यूसर अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, को-प्रोड्यूसर आदित्य श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र कनोजिया, देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, सीताराम चौरसिया हैं। डीओपी चितरंजन ढाल, फाइट मास्टर अजय कश्यप, डांस मास्टर संजय, पोस्टर डिज़ाइनर प्रशांत हैं।
एआर सिनेमा बैनर तले बनाया गया इस धमाकेदार सांग का पोस्ट प्रोडक्शन गुरु कृपा स्टूडियो में किया गया है। बैकग्राउंड मिक्सिंग सुबार्ता मन्ना ने किया है। एसोसिएट डायरेक्टर सोनल निशाल, असिस्टेंट डायरेक्टर मैसोर और आदित्य, ड्रेस डिजाइनर जय राम हैं।

Monday, 23 October 2023

25 दिनों से आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे व्यस्त हैं 'मैं मायके चली जाऊँगी' की शूटिंग में - Bhojpuri Today News

25 दिनों से आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे व्यस्त हैं 'मैं मायके चली जाऊँगी' की शूटिंग में
दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की 'मैं मायके चली जाऊँगी' की शूटिंग लगातार 25 दिनों से जारी

उत्तर प्रदेश का जिला आजमगढ़ इन दिनों शूटिंग का गढ़ बन गया है और इन दिनों सांसद व भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ सम्पूर्ण पारिवारिक बहुत बड़ी भोजपुरी फिल्म 'मैं मायके चली जाऊँगी' की शूटिंग में लगातार 25 दिनों से कर रहे हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ उनकी सुपर डुपर हिट जोड़ी आम्रपाली दूबे नजर आने वाली हैं, जो बात बात पर 'मैं मायके चली जाऊँगी' की धौंस जमाती हुई रुपहले परदे पर दर्शकों का फुल टू इंटरटेनमेंट करने वाली हैं। इश्तियाक शेख बंटी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता इकबाल ई मकानी और प्रवीण कुमार हैं। बता दें कि प्रोड्यूसर इकबाल ई मकानी और प्रवीण कुमार बहुत ही बेहतरीन फिल्म बिग बजट के साथ बना रहे हैं, जिसे पूरे परिवार के लोग एक साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्म निर्माता प्रवीण कुमार की बात करें तो वे जाने माने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर होने के साथ ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। वे हमेशा बड़ी और पारिवारिक फिल्म ही बनाते हैं। उन्हें पता है कि दर्शक कैसा सिनेमा देखना पसंद करते हैं। इसलिए एक बार फिर वे दर्शकों की पसंद की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म बना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ड्रीम कैचर प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म 'मैं मायके चली जाऊँगी' के निर्माता इकबाल ई मकानी, प्रवीण कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा हैं। डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर विजय श्रीवास्तव हैं। प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, प्रोडक्शन मैनेजर गौरव पटेल हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, शुभम तिवारी, राधा सिंह, अमित शुक्ला, रजनीश झांजी, बीना पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, प्रेम दूबे, विद्या सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, सोनाली मिश्रा, पूनम वर्मा आदि हैं। 

रितेश पांडे और संतोष पहलवान ने शुरू किया भोजपुरी फ़िल्म 'भ्राता दोष' की शूटिंग वाराणसी में - Bhojpuri Today News

रितेश पांडे और संतोष पहलवान ने शुरू किया भोजपुरी फ़िल्म 'भ्राता दोष' की शूटिंग वाराणसी में अवधेश मिश्रा के निर्देशन में र...