एवरेस्ट भोजपुरी पर शुभी शर्मा, शिवानी सिंह, सुनील धारिया का गाना 'नेता से कम नइखे' का टीजर रिलीज, 27 अक्टूबर को फुल सांग होगा रिलीज
एवरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से धमाकेदार भोजपुरी सांग 'नेता से कम नइखे' आगामी 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। इससे पहले इस गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है। साथ कमिंग सून का अट्रैक्टिव पोस्टर भी ऑउट किया गया है। 26 सेकंड का गाने का टीजर एवरेस्ट भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने की थीम बहुत प्यारी है और गाने का म्यूजिक बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। यह गाना हर किसी को बहुत पसंद आने वाला है। इस टीजर में भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस शुभी शर्मा को नेता टोपी पहने दिखाया गया है, फिर ट्रेडिशनल लुक में वह डांस करती दिखती हैं। वहीं कुर्ता पजामा पहने अट्रैक्टिव लुक में एक्टर सुनील धारिया की एक झलक दिखाई गई है। इस गाने को पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह ने सुरीली आवाज में गाया है।
Link : https://youtu.be/g4Mwlns89hk?si=OleJvI3hizBcnpqp
एवरेस्ट एंटरटेनमेंट प्रस्तुत धमाकेदार भोजपुरी सांग 'नेता से कम नइखे' की सिंगर शिवानी सिंह हैं। कलाकार शुभी शर्मा और सुनील धारिया हैं। गीतकार व संगीतकार रमेश रशिला हैं। वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया हैं। एसोसिएट डायरेक्टर अंकित मिश्रा, कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, डीओपी प्रतीक पाठक, नितीश राय, एडिटर प्रशांत सिंह हैं।
No comments:
Post a Comment